सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव 23 तथा 24 नवम्बर को
सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव 23 तथा 24 नवम्बर को
-
 

 

   विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल साँची में संस्कृति विभाग द्वारा 23 एवं 24 नवम्बर को दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव का शुभारंभ 23 नवम्बर को शाम 07 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम में संस्कृति, चिकित्सा शिक्षा एवं आयुष विभाग मंत्री डॉ विजयलक्ष्मी साधौ, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी, कृटीर एवं ग्रामोद्योग, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री हर्ष यादव शामिल, भारत में श्रीलंका के उच्चायुक्त श्री आस्टीन फर्नान्डो सहित वियतनाम संघ एवं उपासक मंडल शामिल होंगे। 
  महाबोधि महोत्सव के प्रथम दिवस 23 नवम्बर को ध्रुपद शैली में सुश्री सुरेखा कामले एवं उनके साथियों द्वारा बुद्ध वंदना तथा गीत से महोत्सव की शुरुआत होगी। इसके पश्चात जापान के कलाकार माय मीचिओ यसुदा द्वारा जापन के लोकसंगीत की प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही चन्द्रमाधव बारीक के निर्देशन में जातक कथा स्वर्णमृग एकाग्र नाट्य प्रस्तुति एवं किशोर नृत्य निकेतन नागपुर द्वारा नृत्य नाटिका आम्रपाली की प्रस्तुति दी जाएगी। महोत्सव के दूसरे दिवस 24 नवम्बर को श्रीलंका के लोकनृत्य तथा नृत्यनाटिका यशोधरा भुवनेश्वर से आये अशोक कुमार घोषाल एवं साथी प्रस्तुत करेंगे। इसके पश्चात बोध विचार एकाग्र नाटिका शून्यता का मंचन होगा। दिनांक 24 नवम्बर को ही साँची स्तूप स्थित चैत्य विहार मंदिर से भगवान बुद्ध के शिष्य महामोदग्लायन एवं सारिपुत्र की पवित्र अस्थियों की पूजा कर, स्तूपो की परिक्रमा कर प्रदर्शन के लिए रखा जाएगा।